नवगछिया : मकर संक्रांति का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है. मकर संक्रांति त्योहार को लेकर अनुमंडल के विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने गंगा घाट पर धारा 144 लागू किया है. साथ ही सभी अंचल अधिकारी को गंगा घाटों पर अवैध नोका परिचालन ना हो इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए है.

एसडीओ ने कहा कि अनुमंडल के सभी गंगा घाटों पर मकर संक्रांति को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान के लिए पहुंचती है. जिसको लेकर गंगा घाटों पर धारा 144 लागू किया गया है. गंगा घाटों पर गोताखोर की भी प्रतिनियुक्ति की गई है.

इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. अनुमंडल के रंगरा के तीनटंगा गंगा घाट, गोपालपुर के बुद्धूचाक गंगा घाट, इस्माइलपुर के स्पर संख्या एक गंगा घाट, जहान्वी चौक गंगा घाट, खरीक के काजीकोरेया गंगा घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर विशेष निगरानी रखने का निर्देश संबंधित अंचल अधिकारी व थानाध्यक्ष को दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *