नवगछिया। विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने के बाद जिला प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था को मजबूत करने में जुट गया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की पहल पर तीनटंगा करारी-कहलगांव घाट और महादेवपुर-बरारी गंगा घाट से मालवाहक जहाज परिचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
Total Downloads: 286
इसी कड़ी में शार्क शीपिंग कंपनी कोलकाता के निदेशक मो. अरशद रजा अपने सहयोगियों के साथ विभिन्न घाटों का निरीक्षण करने के बाद तीनटंगा करारी स्थित जहाज घाट पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में कोलकाता से चार मालवाहक जहाजों के जरिए घाटों पर जीएसबी परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि इन जहाजों के माध्यम से गिट्टी, बालू और फ्लाई ऐश जैसी निर्माण सामग्री एक साथ 10 से 15 ट्रकों के बराबर पार कराई जा सकेगी। प्रशासन का मानना है कि इससे विक्रमशिला सेतु बंद होने के कारण प्रभावित निर्माण कार्यों और माल ढुलाई व्यवस्था को काफी राहत मिलेगी।
