नवगछिया। नवगछिया और भागलपुर को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से का बुधवार दोपहर बाद सेना की जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (GREF) की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने एनएचएआई और पुल निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर टूटे हिस्से की अलग-अलग तरीके से जांच की।

निरीक्षण के दौरान सेतु को पूर्ण रूप से दुरुस्त करने और जल्द से जल्द मरम्मत कर यातायात बहाल करने को लेकर अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। टीम ने तकनीकी पहलुओं का जायजा लेते हुए आवश्यक जानकारी जुटाई।

मौके पर मौजूद पुल निगम के अधिकारियों ने भी निर्माण और मरम्मत से संबंधित कई जानकारियां साझा कीं। हालांकि अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से इनकार किया, लेकिन GREF टीम के सदस्यों ने संकेत दिया कि सेतु की मरम्मत को लेकर आगे काम किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....