बिहपुर । बिहपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में गंगा दियारा में हत्या एवं आर्म्स एक्ट के आरोपी कमली मंडल की तलाश में खगड़िया जिले के सालारपुर और गंगापुर दुधैला में सघन छापेमारी की। पुलिस ने बासा व अन्य जगहों पर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर कमली मंडल भागने में सफल रहा।
Total Downloads: 176
बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कमली मंडल के अपराधिक सहयोगी और साला-मनोज मंडल, पिता-महावीर मंडल, साकिन-कोलवारा, थाना-परबत्ता , जिला-खगड़िया वर्तमान निवास-गंगापुर दुधैला, थाना-बिहपुर को दो देसी कट्टा, एक मास्केट और करीब 15 लिटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया और करीब 50 लीटर निर्मित शराब विनष्ट किया गया।
इस दौरान दियारा में पुलिस को देख बदमाशों में खलबली मच गई। बिहपुर थानाध्यक्ष के बताया कि दियारा में इस तरह की कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। किसी भी बदमाशों को नहीं बक्शा जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई में पीएसआई बिट्टू कुमार कमल और पुलिस बल के जवान शामिल थे।

