गोपालपुर के डुमरिया गांव में शुक्रवार को बाढ़ के पानी में डूबने से राजकिशोर मंडल की 15 वर्षीया बेटी कविता कुमारी की मौत हो गई। परिजनों ने बतया कि दोपहर में वह घर के पिछवाड़े में शौच करने गई थी। घर के चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा हुआ है।

इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई। काफी देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव 500 मीटर दूर एक झाड़ी से निकाला। परिजनों ने घटना की सूचना सीओ और थानाध्यक्ष को दी।

वहीं गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनगंज गांव के निवासी भोला साह गुरुवार को नदी की तेज धार में बह गए थे। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह उनका शव तिरासी गांव के ही समीप मिला। परिजनों ने बताया कि तिरासी पुल के पास बिंदेश्वरी साह अंतिम दाह संस्कार करने गया था।

दाह संस्कार के बाद जब गंगा में नहाने गया तो वहां शव उपला रहा था। मौके पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *