इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी भिट्ठा पंचायत के केलाबाड़ी निवासी शंकर मंडल के 16 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार की मौत सांप के काटने से हाे गई। परिजनों ने कहा कि शुक्रवार 11 बजे दिन में खाना लेने के लिए पानी से होकर घर जा रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए ले जाने का प्रयास करने लगे, लेकिन नाव उपलब्ध नहीं था।

ग्रामीणों ने नाव की व्यवस्था को लेकर सीओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन फोन नही लगा। कुछ देर बाद परिजन टीन की नाव पर उसे लेकर इलाज के लिए चले। इस दौरान पांच घंटा बीत गया और विक्रमशिला पुल पर ही उसकी मौत हो गई। पंकज को इलाज के लिए ले जा रहे पंचायत के मुखिया रघुनंदन मंडल ने कहा कि अगर मोटर बोट होती तो इसकी जान नहीं जाती।

किशोर की मौत की सूचना पर जिला परिषद विपिन मंडल अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने से पंकज की मौत हो गई। अगर एसडीआरएफ की टीम होती तो पंकज की जान बच सकती थी। लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *