नवगछिया में गंगा और कोसी के जलस्तर घटने के बाद भी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी कम नहीं हो रही है। अक्टूबर महीने होने के बावजूद भी गंगा-कोसी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है।

यहां पर दोनों नदियों का जलस्तर तीसरी बार बढ़ने के बाद सैदपुर, वीरनगर, गोपालपुर आदि जगहों पर बाढ़ का पानी फिर से सड़क के पुल और पुलिया के नीचे से बहने लगा। वहीं सुकटिया बाजार के महादलित टोला में अभी भी बाढ़ के पानी में लोग फंसे हुए हैं।

इस्माईलपुर-बिंद टोली में शनिवार को 12 घंटे में दस से बारह सेंटीमीटर की जलस्तर में कमी हुई है। यह जानकारी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय नवगछिया से मिली है। शनिवार की सुबह 32.46 मीटर गंगा नदी का जलस्तर रहा, जबकि शाम के समय दस सेंटीमीटर की कमी होने पर 32.36 मीटर जलस्तर है। जलस्तर में कमी होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *