नवगछिया से भागलपुर के चौधरीडीह तक 15 किमी की सड़क के लिए नई डीपीआर तैयार कराई जाएगी। सड़क फोरलेन बनेगी। इससे पहले डीपीआर चैतन्या कंसल्टेंसी एजेंसी ने बनाई थी। उसकी बनाई डीपीआर पर अब काम नहीं होगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 175
डीपीआर कंसल्टेंट एजेंसी के चयन के लिए गुड़गांव और दिल्ली की एजेंसी ने टेंडर भरा है। एजेंसियों के पेपर के मूल्यांकन के बाद फाइनेंसियल बिड खोला जाएगा।
जो एजेंसी चयनित होगी वही एजेंसी डीपीआर बनाएगी। फोरलेन सड़क बनने से आवागमन में सहजता होगी। कार्यपालक अभियंता बृजनंदन कुमार ने बताया कि बीकेएस व पीआईडीसीएल दो एजेंसी आई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
