नवगछिया : गंगा नदी के बाढ़ का पानी कलबलिया धार में भरने के साथ ही तेतरी जाह्नवी चौक के पास 14 नंबर सड़क से 23 अगस्त को शुरू हुआ पानी का तेज रिसाव चार दिन बाद भी बंद नहीं हुआ है। सड़क से होकर पानी का रिसाव शुरू होने के बाद पथ निर्माण विभाग द्वार सड़क को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है।

लेकिन बचाव टीम को इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है। सड़क के नीचे से पानी का लगातार रिसाव जारी रहने से सड़क में दरार भी आ गई है। इससे आसपास के लोग सड़क ध्वस्त होने की संभावना से चिंतित हैं। वहीं पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में आ चुका है, हल्का पानी का रिसाव हो रहा है।

सड़क को किसी भी परिस्थिति में ध्वस्त नहीं होने दिया जाएगा। मालूम हो कि 23 अगस्त की सुबह से कलबलिया धार में गंगा नदी के बाढ़ का पानी आ जाने के बाद सड़क से रिसाव होना शुरू हो गया था। सड़क के नीचे से काफी तेज रफ्तार में पानी निकल रहा था। इसके बाद प्रशासन द्वारा वहां तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया।

सड़क से रिसाव होने एवं स्थिति को गंभीरता देखते हुए 14 नंबर सड़क से परिचालन को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं सड़क से पानी का रिसाव जारी रहने से कलबलिया धार में पानी भर गया है। पानी लोगों के खेतों में भी प्रवेश कर गया है जिससे किसानों की फसल डूब गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *