प्रखंड के एसपी आवास के सामने स्थित विस्थापित पुनामा प्रतापनगर पंचायत के नया टोला में रविवार की संध्या समय में संझा देने के दौरान दीप से लगी आग से पांच घर जल कर राख हो गया। आग लगने के बाद वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इस घटना में अनिल पासवान, विकास पासवान, पंकज मंडल, राहुल मंडल, राजीव ठाकुर का घर जल कर रख हो गया है। आग इतनी तेजी से फैली की लोग आपने घरों से एक भी सामान नहीं निकाल पाए। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी घटना स्थल के लिए चली, लेकिन रास्ते के नहीं होने के कारण गाड़ी नहीं पहुच पाई। इसके बाद दमकल व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

File Photo

आग अनिल पासवान के घर से फैली। सांझा देने के दौरान दीप अचानक हाथ से गिर गया और फूस के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर सहित आसपास के 5 घरों जलाकर राख कर दिया। विकास के घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फट गया। सिलिंडर फटने के बाद आग और तेजी से फैलने लगी।

File photo

जबतक आग पर काबू पाया जाता पांच लोगों का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से अनिल पासवान की तीन बकरी और 70 हजार रुपए और सारा समान घर का जल गया। विक्रम, राजू ठाकुर व राहुल मंडल के घर व सभी सामान जल कर राख हो गए। वहीं पंकज मंडल का पांच हजार रुपए नगद और घर का सारा समान जल गया। पूर्व मुखिया प्रलय यादव ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। आग लगने से लगभग 5 से 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *