नवगछिया । इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी सोमवार को चेतावनी स्तर 30.60 मीटर से 45 सेंटीमीटर ऊपर अर्थात 31.05 सेंटीमीटर पर बह रही है। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 45 सेंटीमीटर की वृद्धि इस्माईलपुर-बिंद टोली में हुई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 174
राघोपुर में पिछले 24 घंटे में 77 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 32.61 मीटर पर बह रही है। कोसी नदी में चोरहर में पिछले 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 30.25 मीटर पर बह रही है। मदरौनी में पिछले 24 घंटे में 48 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 30.16 मीटर पर बह रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
