खरीक। थाना क्षेत्र के अठगामा गंगा घाट पर नहाने के दौरान छोटी अठगामा निवासी पंजाबी मंडल की पुत्री प्रियंका कुमारी की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची के शव को नदी से बाहर निकाला। वहीं मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंचे पंसस प्रमोद मंडल ने घटना की जानकारी स्थानीय पदाधिकारियों को दी।

जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। पूर्व जिप सदस्य विजय मंडल एवं प्रमोद मंडल ने बताया कि बच्ची अपने परिवार के सदस्यों के साथ नहाने के लिए गंगा घाट गई थी। जहां नहाने के दौरान बच्ची का पैर फिसल गया एवं गहरे पानी में चली गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
