नारायणपुर । भ्रमरपुर सतियारा गांव निवासी पंकज सिंह के 12 वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार की नारायणपुर गंगा जहाज घाट में डूबने से मौत हो गयी। सूचना पर भवानीपुर पुलिस व सीओ कार्यालय के सीआई भरत कुमार झा सहित अन्य ने घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों व गोताखोरों के सहयोग सोमवार दोपहर शव को बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार गांव से चार-पांच बच्चे के साथ रविवार की रात लगभग दो बजे प्रिंस घर से गंगा स्नान करने और जल भरने के लिए निकला। स्नान के दौरान ही वह डूब गया। साथ गये बच्चे चुपचाप मड़वा के ब्रजलेश्वरधाम में जल चढ़ाकर घर आ गये।

जब परिजनों ने खोजबीन की तो साथ गये बच्चों ने बताया कि स्नान के दौरान प्रिंस डूब गया। हमलोग खोजबीन किये लेकिन नहीं मिला। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेज दिया। सीओ नीतेश कुमार सेठ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ परिजन आवेदन करेंगे तो उचित मुआवजा दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *