बिहपुर : सावन की सातवीं सोमवारी पर मड़वा स्थित ब्रजलेश्वरधाम में जलार्पण करने की बात कहकर घर से नन्हकार गंगा घाट पर स्नान करने आये दो किशोर छात्रों की पानी में डूबने से मौत हो गयी। पांच घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों के शव को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब एक किशोर डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने का प्रयास करने लगा।

इसी दौरान दोनों पानी में डूब गये। स्थानीय गोताखोरों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों किशोर छात्रों के शव को निकाला गया। शव को फिर बिहपुर सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक की पहचान औलियाबाद वार्ड नंबर आठ निवासी बिन्देश्वरी सिंह के 17 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार के रूप में हुई। वहीं दूसरा झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी डब्लू यादव का 15 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार है।

शैलेश कुमार सर्वोदय इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में इंटर का छात्र था। वहीं प्रशांत कुमार दयालपुर उच्च विद्यालय में नौवीं का छात्र था। घटना के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पल भर में ही दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गयीं। सूचना मिलने पर बिहपुर सीओ बलिराम प्रसाद, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, दारोगा मुकेश सिंह समेत जिप प्रतिनिधि चंदन कुंवर, छतीस यादव, रुपेश यादव, रवि प्रकाश भारती समेत सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

कोट

स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों किशोर छात्रों का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। : बलिराम प्रसाद, सीओ, बिहपुर

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *