नवगछिया । महादेवपुर घाट पर स्नान के दौरान पूर्णिया जिले के लक्ष्मीपुर बिषहरिया निवासी कृष्ण नयन कुमार (30 वर्ष) पिता स्व. राजकुमार सिंह सोमवार को डूब गया। इस संबंध में मृतक के मौसेरे भाई सिहुली निवासी आशीष कुमार सिंह ने परबत्ता थाना में आवेदन देते हुए बताया कि मेरा मौसेरा भाई कृष्णनयन सोमवार को 4 बजे सुबह महादेवपुर घाट पर गंगा स्नान के लिए पानी मे उतरा।
Total Downloads: 380
इस दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी मे जाने के बाद तेज धारा में बह गया। घाट पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन वह नहीं मिला। वहीं घटना की सूचना पर घाट पर आये परिजनों का रोरो कर बुरा हाल था।
