नारायणपुर। प्रखंड की जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत के चौहद्दी निवासी बंगटी यादव के 12 वर्षीय पुत्र बिहारी यादव स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डूब गया। घटना शनिवार सुबह साढ़े दस बजे की है। आसपास के लोगों उसे डूबते देख हल्ला किया। चार-पांच युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन नदी में तेज करंट रहने के कारण उसे नहीं बचा पाये।
Total Downloads: 102
मुखिया ईशो यादव व सुधीर कुमार यादव ने सीओ अजय सरकार को इस घटना की जानकारी दूरभाष पर दी। ग्रामीण के सहयोग से सुधीर ने काफी खोजबीन का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। सीओ अजय सरकार ने एसडीआरएफ भागलपुर को सूचना दी है।

अबतक शव बरामद नहीं किया जा सका है। परिजन बंगटी यादव ने बताया कि मृतक चार भाई में छोटा था। वह सातवीं कक्षा में पढ़ता था। वह अपने पिता को सहयोग करने दियारा वासा पर गया था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
