नवगछिया: नवगछिया के जाह्नवी चौक स्थित महादेवपुर घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मधेपुरा जिले के चौसा क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक गंगा स्नान करने के लिए महादेवपुर घाट पर पहुंचा था। इसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों द्वारा युवक को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया, जो युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक का शव बरामद नहीं हो सका है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने बताया कि शव की तलाश के लिए लगातार प्रयास जारी है और जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....