नवगछिया : दुर्गेश कुमार, उजानी गांव में पूर्व के गांजा, मादक पदार्थ के कारोबारी रहे और मादक द्रव्यों के कारोबार के नामजद अभियुक्त मो. सलीम द्वारा भारी मात्रा में गांजा व अन्य मादक पदार्थों का भंडारण करने की सूचना पर शनिवार को नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर एक टीम का गठन कर छापेमारी की गयी। छापेमारी में पुलिस को भारी मात्रा में गांजा और हथियार मिला।
Total Downloads: 102
एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस टीम ने दंडाधिकारी के नेतृत्व में उजानी गांव स्थित मो. सलीम के घर छापेमारी की। गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में मो. सलीम के कमरे में पलंग के नीचे छुपाकर रखा गया अवैध गांजा, पलंग के ऊपर आग्नेयास्त्र एवं सलीम का मोबाइल बरामद किया गया। वहीं पुलिस की भनक लगते ही सलीम मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से बरामद कुल 14 बंडल छोटा बड़ा पैकेट गांजा जिसका कुल वजन 33.500 ग्राम, एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, दो कारतूस एवं दो मोबाइल फोन बरामद किया।

इस छापेमारी में डीएसपी प्रशिक्षु नवगछिया अशोक कुमार, नवगछिया थाना के पुनि भारत भूषण, पुअनि राजेश कुमार राम, नवगछिया डीआईयू टीम एवं सशस्त्र बल, मसी खुशबू प्रवीण, अनुराधा कुमारी साथ ही थाना सुरक्षित गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे। मामले को लेकर नवगछिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके पूर्व भी नवगछिया पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया था।

