नवगछिया : एसपी प्रेरणा कुमार ने रंगरा थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर मछली गाड़ी से वसूली के आरोप में एक पीटीसी को निलंबित कर दिया है। जबकि गश्ती में शामिल तीन होमगार्ड जवान को लाइन हाजिर कर उन पर अनुशासनिक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखने की बात कही है। एसपी ने बताया कि 12 सितंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था।

जिसमें एक पुलिसवाले को पिकअप गाड़ी के चालक से पैसा लेते हुए दिखाया गया था। उस आलोक में एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश से वायरल वीडियो की जांच करवाई। जांच में पाया गया कि, वीडियो में पैसा ले रहा होमगार्ड जवान अजय कुमार सिंह है।

11 सितंबर की शाम गश्ती के क्रम में इस मामले को अंजाम दिया गया था। जिसके जांच प्रतिवेदन में प्रारंभिक रूप से उसकी पुष्टि होती है। उक्त होमगार्ड जवान का यह कृत्य अनुशासनहीनता, मनमाने पन और संदिग्ध आचरण को दर्शाता है।

बताया गया कि गश्ती दल में शामिल पीटीसी ददन राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है और होमगार्ड जवान राजू कुमार, अजय कुमार सिंह और सुभाष यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को लिखा जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....