नवगछिया : सुरक्षा नियंत्रण कक्ष सोनपुर से मिली सूचना पर हत्याकांड के आरोपी गौतम कुमार (23) पिता फंटूस यादव, घर गोसाईंदासपुर, वार्ड नंबर तीन, थाना नाथनगर, भागलपुर को नवगछिया जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस थाना टोहाना जिला फतेहाबाद राज्य हरियाणा हत्याकांड का वांछित है, गाड़ी संख्या 15910 डाउन से भागकर नवगछिया आ रहा था।
Total Downloads: 165
जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना के आलोक में 14 सितंबर को गाड़ी संख्या 15910 डाउन नवगछिया आगमन पर स्टेशन पर स्थापित सीसीटीवी से निगरानी एवं निरीक्षक प्रभारी नवगछिया के निर्देशन में उप निरीक्षक आर.के रजक, रेलवे सुरक्षा बल नवगछिया द्वारा भौतिक रूप से छानबीन व नजर रखी जा रही थी ।
प्लेटफॉर्म दो के साइड में देखा गया तो एक व्यक्ति अपने आप को छुपाते हुए तेज गति से पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर जा रहा है, संदेह की पुष्टि के लिए आवाज देकर रुकने को कहा गया तो वर्दी में पुलिस को देखकर भागने लगा, पुष्टि होने पर तत्काल इसकी सूचना सुरक्षा नियंत्रण कक्ष सोनपुर नवगछिया एवं टोहाना थाना जिला फतेहाबाद हरियाणा को दी गई। कांड के अनुसंधानकर्ता सउनि वीरेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि हमलोग हवाई मार्ग से पटना जाकर नवगछिया पहुंचेंगे, कृपया आप अपने अभिरक्षा में रखें, इन्हें पकड़ाये व्यक्ति गौतम कुमार पता उपरोक्त को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पहचान कराया गया।

