नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा में गुरुवार शाम करीब 5 बजे किसान के खेत में आग लगाने के आरोपी प्रदीप मंडल को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने भी लाठीचार्ज की। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी समेत 8 लोग घायल हो गए। पुलिस पर हमले की सूचना पर इस्माइलपुर और नवगछिया थानों की पुलिस के अलावा बज्रा टीम मौके पर पहुंची तब मामला शांत हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी प्रदीप मंडल घर में नहीं मिला तो पुलिस ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस ‘बीच उसके गोद में छोटा बच्चा को भी चोट लग गई। इससे ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
Total Downloads: 79
गोपालपुर के डिमडा अकार घेंघा में पुलिस और ग्रामीणों की बीच हुई झड़प के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है पुलिस ने निर्दोष लोगों की पिटाई की। डिमडा गांव के आरोपी प्रदीप मंडल की प्रदीप मंडल की पत्नी नूतन देवी का कहना है कि पुलिस बिना किसी वारंट के घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। घर में कोई पुरुष नहीं था। इसके बाद भी पुलिस जबरन घर में घुस गई। जब हमने तलाशी लेने से रोकने का प्रयास।
किया तो पुलिस मेरे साथ मारपीट करने लगी। मेरे गोद में छह दिन के बच्चे पर भी लाठी चला दी। पुलिस पर भी एफआईआर दर्ज हो और दोषियों पर कार्रवाई हो।, डिमडा गांव के लड्डू चौधरी ने खेत में आग लगाने का आरोप लगाते हुए प्रदीप मंडल पर केस दर्ज कराया है। गोपालपुर पुलिस प्रदीप मंडल को गिरफ्तार करने पहुंची थी। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि ग्रामीणों ने चारों ओर से घेर कर पुलिस पर हमला किया। दोषियों को चिह्नित किया जा रहा है। अगर कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी।

