नवगछिया: भाजपा 44 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय सप्ताह प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा मोर्चा नवगछिया के द्वारा रोज़गार परामर्श शिविर का आयोजन नवगछिया इंटरस्तरीय विद्यालय के समीप किया गया जिसमें लोकल फॉर भोकल के अंतर्गत रोजगार हेतु प्रधानमंत्री के विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया एवं आस-पास में पायें जाने वाले संसाधन से संभावित रोजगार एवं उद्योगों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस शिविर का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा नवगछिया के जिला अध्यक्ष रुपेश रूप के अध्यक्षता में की गया

वहीं रुपेश रूप ने बताया की इस कैंप के माध्यम से बेरोजगार युवा युवतियों को काफी लाभ मिलेगा।इस कैंप का उद्देश्य है कि गांव समुदाय में रहने वाले युवाओं को आत्म निर्भर बनाना है!!

मौके पर युवा मोर्चा के अभिषेक राज,डब्लू मंडल,मनोज मंडल, प्रभु प्रिंस, सज्जन भरद्वाज,सौरव पोद्दार ,कल्याण झा,नन्हें सिंह,रोशन सिंह विभाष सिंह,मोहन पोद्दार सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *