नवगछिया – नवगछिया के परवत्ता थाना में रविवार को थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव के द्वारा विभिन्न कांडों के गुंडा पंजी में शामिल व्यक्तियों को बुलाकर उन सभी लोगों का पैरेड करवाया गया. थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने सभी को आवश्यक सुझाव के साथ कई तरह के सलाह भी दिए हैं.

जिसमें उन्होंने उन सभी लोगों को कहा कि जो भी व्यक्ति शराब, आर्म्स एक्ट, जुआ जैसे कांड में शामिल रहे. उन सभी लोगों को हिदायत दी गई है कि अगर फिर आपलोग इन सभी मामले में पकड़ाते है तो आप लोगों के उपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी. गुंडा पैरेड में कुल 33 लोग शामिल हुए. जिसमें 24 शराब जुड़े, 7 जुआ और दो आर्म्स एक्ट के लोग शामिल हुए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *