बिहपुर । बिहपुर प्रखंड के अमरपुर गांव में गत 29 अगस्त की रात गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह जन सुराज पार्टी के भागलपुर जिला अभियान समिति के संयोजक राजीव सनगही ने आरोप लगााय कि अमरपुर पचखुट्टी टोला में मुकेश सनगही के पिता के श्राद्धकर्म में राजीव सनगही समेत इलाके से काफी लोग पहुंचे थे।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 556

इसी दौरान स्थानीय निवासी और भाजपा समर्थक अजय सिंह उर्फ माटो और बमबम कुमर व अवधेश उर्फ डोमी सनगही ने नशे में दुर्व्यवहार किया। डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के पहुंचने के पूर्व सभी आरोपी वहां से हट गए। राजीव का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने फायरिंग भी की। बिहपुर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि थाने में कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *