बिहपुर। जयरामपुर के गुवारीडीह बहियार में पुरातात्विक स्थल गुवारीडीह टिले के पास कोसी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण पश्चिम दिशा में भीषण कटाव हो रहा है। गुरुवार को अविनाश चौधरी, पैक्स अध्यक्ष विकास कुमार, शुभम कुमार, विपिन, महेश कुमार, विनोद कुमार, देवराज तिवारी, टोनी कुमार व राजीव साह ने बताया कि गुवारीडीह टिला पर कोसी कटाव का खतरे मंडरा रहा है। कोसी के पानी का अत्यधिक दबाव के कारण टिले की पश्चिम दिशा से भीषण कटाव हो रहा है। कोसी का पानी घटने के बाद टिले में और कटाव होगा।

वही बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल नवगछिया के एसडीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि कोसी के पानी का अत्यधिक दबाव के कारण मिट्टी का क्षरण शुरू हुआ था। लेकिन बोम्बो रॉल, एनसीईसी बैग एवं प्लास्टिक शीट कवर देकर कटाव निरोधी कार्य किया गया।

बता दें गुवारीडीह बहियार में तीन हजार पूर्व विकसित रहे सभ्यता के पुरातात्विक अवशेष मिलने के बाद 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुवारीडीह पहुंच कर मुआयना करने के बाद क्षेत्र को संरक्षित कर विकास की बात कही थी। उसके बाद टिले को कोसी के कटाव से बचाने को लेकर कटाव निरोधी काम किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *