बाढ़ग्रस्त इस्माईलपुर दियारा में रविवार को गूगल कंपनी के पदाधिकारी अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। पदाधिकारियों ने बाढ़ के नजारे को कैमरे में कैद किया और घंटों जलस्तर बढ़ने के गति की रिकॉर्डिंग की। साथ ही दूरबीन से इलाके के प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।

पदाधिकारियों के अनुसार ग्रामीण प्रभात कुमार ने बताया कि हमलोग जलस्तर देखकर जांच करने आये हैं। गूगल पर पानी या बाढ़ आने से पहले ही जानकारी लोगों को दे सकें इस पर हमलोग काम कर रहे हैं। वहीं नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने इस्माईलपुर, गोपालपुर और रंगरा का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को गोपालपुर बांध के पास पानी के रोकने का निर्देश दिया।

लोकमानपुर में नहीं मिल रही सहायता: लोकमानपुर में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है। पीड़ितों ने बताया कि कोई भी पदाधिकारी पीड़ितों को हो रही परेशानी को देखने तक नहीं आए हैं। अंचल कार्यलय के सीआई ब्रजेश परैया सिर्फ खानापूर्ति कर वापस चले गये।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *