नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी गांव स्थित सैदपुर इंडेन ग्रामीण गैस वितरण के गोदाम से शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा पांच ताला तोड़कर 56 भरा हुआ गैस सिलेंडर, चौकी, कुर्सी व अन्य सामग्री की चोरी कर ली गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 315
इस संबंध में गोपालपुर थाना में रजनीश कुमार ने लिखित आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
