नवगछिया। खरीक थाना के पूर्वी घरारी निवासी जानलेवा हमला करने और एससी-एसटी एक्ट के आरोप में फरार चल रहे मो. रब्बान और मो. दिलखुश को शुक्रवार की देर रात खरीक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। शुक्रवार की देर रात खरीक पुलिस को सूचना मिली कि दोनों घर आये हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान एवं जेएसआई सनोज कुमार राजवंशी दलबल के साथ बारी-बारी से दोनों के घर पहुंचे और दोनों को सोए अवस्था में धर दबोचा। शनिवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *