नवगछिया। खरीक प्रखंड के गोटखरीक चौक मोड़ के पास एक ई-रिक्शा (टोटो) पलट गयी। जिसमें टोटो चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, पीएसआई अमित कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे।

जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *