बिहपुर : नन्हकार गंगातट के पास स्थानीय लोगों ने लड़की का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेश रंजन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से पुलिस ने काले रंग की फ्रॉक पहने किशोरी के शव को बरामद किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 174
घाट के किनारे शब मिलने की खबर पर आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव देखने में एक-दो दिन पुराना लग रहा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
