नवगछिया। परबत्ता थाना के गोनरचक में एक लाख रुपए नहीं दिए जाने पर महिला नीलम भारती की पीट-पीटकर हत्या किये जाने के आरोपी पति सर्वेश मंडल को परबत्ता पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सर्वेश मंडल पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102

जाली नोट के कारोबार के मामले में भी पुलिस ने उसे दबोचा था। लोगो ने बताया कि दो-दो शादी करने के बाद वह शुरू से ही अपनी पहली पत्नी से पीछा छुड़ाने के प्रयास में लगा हुआ था। घटना के एक दिन पूर्व ही उसने अपने दोनों बच्चे को मुंगेर भेज दिया था। घटना के बाद अनाथ हुए दोनों बच्चे डरे-सहमे हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
