नवगछिया :इस्माईलपुर और गोपालपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 15 मार्च से मरीजों को मिलने वाला भोजन एनजीओ के द्वारा बंद कर दिया गया है। एनजीओ का कोई भी कर्मी स्वास्थ्य केंद्र में नहीं रहने के कारण गोपालपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा भोजन संचालित किया जाता है। वहीं इस्माईलपुर प्रखंड में 15 मार्च से ही खाना बंद है।

इस्माईलपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश रंजन ने बताया कि भोजन के साथ-साथ साफ-सफाई भी बाधित रहता है। कई बार हम लोग सफाई कर्मियों को बुलाकर के किसी तरह से साफ-सफाई का कार्य करवाते हैं, लेकिन दैनिक साफ-सफाई नहीं होने के कारण कई जगहों पर गंदगी जमा रह जाता है।

मालूम हो कि यहां पर दो एनजीओ के द्वारा खान-पान एवं साफ सफाई का ठेका लिया गया है। लेकिन एक भी कार्य सुचारू रूप से नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरीजों को भोजन के साथ-साथ साफ सफाई की व्यवस्था नहीं मिलने के कारण हम लोग भी कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत किये हैं।

वहीं गोपालपुर के प्रभारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु ने बताया कि संवेदक की लापरवाही को लेकर के सिविल सर्जन कार्यालय संवेदक को काली सूची में डालने की अनुशंसा की गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *