नवगछिया :स्कूल में सिलेंडर ब्लास्ट किया, झुलसे शिक्षक और रसोइया

मिल रही जानकारी के अनुसार, रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मदरौनी में ये घटना घटी है. जहां शुक्रवार को अचानक रसोई गैस का सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. इस धमाके के दौरान स्कूल का रसोइया व प्रधान शिक्षक समेत अन्य कुछ शिक्षक इसकी चपेट में पड़ गए. रसोइया व शिक्षक बुरी तरह झुलस गए हैं.

JLNMCH भागलपुर रेफर किए गए..

गैस सिलेंडर फटने से स्कूल के प्रधान शिक्षक मदरौनी निवासी इंद्रजीत सिंह (45 वर्ष),मदतपुर निवासी शिक्षक विपीन कुमार और मदरौनी निवासी रसोइया सविता देवी बुरी तरह झुलस गयी हैं. तीनों को आनन-फानन में नवगछिया के अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के JLNMCH अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज शुरू किया गया. वहीं इस घटना ने सबको स्तबभ कर दिया है. स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानिए घटना को लेकर क्या कहते हैं शिक्षक

स्थानीय सूत्रों की मानें तो स्कूल में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज की समस्या आयी और उसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. इस हादसे में किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंची है. घटना को लेकर अस्पताल में मौजूद शिक्षक संतोष कुमार ने बताया कि गैस नहीं जल रहा था.

रेगुलेटर लगाया जा रहा था. इसी क्रम में सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. बताया कि जब घटना घटी तो स्कूल में करीब 80 बच्चे मौजूद थे. लेकिन इस घटना में किसी भी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. सभी बच्चे सुरक्षित हैं. बताया कि इस घटना में प्रधान शिक्षक, सहायक और महिला रसोइया जख्मी हुई हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *