नवगछिया : इस्माईलपुर और गोपालपुर प्रखंडों को जोड़ने वाला मालपुर धार पर साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बने पुल पर अब एप्रोच पथ बनेगा। इस पुल पर एप्रोच पथ बनने से आने-जाने वाले लोगों के लिए दोनों प्रखंडों की दूरी कम हो जाएगी। ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से लीज के तहत 350 मीटर में 24 किसानों से जमीन लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
Total Downloads: 172
यदि सब कुछ ठीक रहा, तो नए वर्ष में जमीन अधिग्रहण के बाद एप्रोच पथ और सड़क का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। इस पुल पर दोनों ओर 700 मीटर में एप्रोच पथ बन चुका है। जिसमें एक ओर एप्रोच पथ बना हुआ था, लेकिन इस्माईलपुर के मालपुर गांव की ओर एप्रोच पथ न बनने के कारण पुल बेकार पड़ा हुआ था।
पिछले तीन-चार वर्ष पहले ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा गोपालपुर और इस्माईलपुर प्रखंड को जोड़ने वाले मालपुर धार में करोड़ों की लागत से पुल का निर्माण कराया गया था, लेकिन एप्रोच पथ न बनने के कारण यह पुल उपयोग में नहीं आ सका था।

अब, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा स्थानीय स्तर पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके तहत 30 लाख 57 हजार 600 रुपये की लागत से 196 डिसमिल जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें 24 किसानों की जमीन अधिग्रहित होगी, और यह प्रक्रिया स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से की जा रही है।
