नवगछिया : 14 नंबर सड़क पर मालपुर गांव के दो टोटो की आमने-सामने की टक्कर में डिमहा की ओ से आ रहे टोटो पर सवार मां-बेटी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में डिमहा की पुनीता देवी और उनकी बेटी साजन कुमारी, उषा देवी तथा उनकी बेटी प्रियंका शामिल हैं। 

स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उषा देवी और प्रियंका कुमारी की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। 

वहीं साजन कुमारी और पुनीता देवी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जख्मी पुनीता देवी ने बताया कि सभी डिमांहा गांव से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए टोटो रिजर्व कर पसराहा जा रहे थे। इसी बीच दुर्घटना हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....