नवगछिया । अनुमंडल में शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चलने के लिए भले ही प्रखंड स्तर पर अपर मुख्य सचिव के द्वारा अलग-अलग आदेश जारी किया गया हो, लेकिन यहां पर पिछले कई वर्षों से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पद खाली रहने से यह प्रभार में चल रहा है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के प्रभार में पद रहने के कारण यहां पर सही ढंग से विद्यालय की समीक्षा और जांच समय पर नहीं होने के कारण पठन-पाठन की व्यवस्था भगवान भरोसे है। यहां कर्मियों पर विद्यालय की जांच निर्भर हैं और मिलीभगत से उसकी रिपोर्ट भेजी जाती है। सात प्रखंड में दो प्रखंड में ही यहां पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की नियुक्ति हैं, जिसमें रंगरा प्रखंड की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी निर्मला पिछले एक वर्ष से बीमार चल रही हैं।

वहीं नारायणपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. शमीम अहमद बिहपुर और खरीफ के अतिरिक्त प्रभार में हैं। नवगछिया इस्माईलपुर और गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार भागलपुर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को है। जिसमें इस्माईलपुर और गोपालपुर प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार उच्च शिक्षा के पास है।

वहीं नवगछिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार भागलपुर के एमडीएम डिपो के पास है। इन तीनों प्रखंड में डीपीओ महीने में कभी-कभी ही प्रखंड शिक्षा कार्यालय आते हैं। इनका प्रखंड कार्यालय जिला से ही चलता है। कई तरह की समस्या को लेकर भी लोग बीआरसी पहुंचते हैं, लेकिन उसके लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है कर्मियों के आगे पीछे करना पड़ता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *