नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के गोसाईंगांव में 22 डिसिमल विहार सरकार की जमीन को लेकर 15 दिन से प्रशासनिक पदाधिकारियों और ग्रामीणों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए विधायक – गोपाल मंडल ने पहल की। विधायक ने गुरुवार को ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि धार्मिक स्थल के लिए ग्रामीणों द्वारा उपयोग की गयी जमीन पर वे लोग अब आंगनबाड़ी न केंद्र बनाएंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि बाकी जमीन पर्चाधारियों को दिए जाने से उन ना लोगों को कोई आपत्ति नहीं है। मालूम हो कि ग्रामीण उक्त जमीन पर धार्मिक स्वल बनाना चाहते थे और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने जमीन का पर्चा भूमिहीनों को आवंटित कर दिया था। इसको लेकर दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गयी थी

लगभग इतने ही लोगों पर गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। विधायक ने कहा कि अधिकारियों को यह सूचना दे दी गई है कि मामला ग्रामीणों की सहमति से सुलझ गया है, इसलिए किसी भी ग्रामीण पर सख्ती नहीं की जाए। विधायक ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि ये लोग गांव में सौहार्द और भाईचारा के साथ रहे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *