नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी बीस वर्षीय युवक विकास कुमार पिता रसिक साह की मौत करंट लगने से रविवार की रात को हो गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर के छत पर बिजली ठीक कर रहा था कि इसी दौरान विद्युत स्पर्शाघात के कारण वह अचेत होकर गिर गया।
आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लाए. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने मृत घोषित कर दिया। गोपालपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
