नवगछिया। गोपालपुर थाना के तिनटंगा करारी गांव में अधेड़ वकील यादव उर्फ व्यास मुनि का शव बबूल के पेड़ से पंदे के सहारे लटका मिला। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
ग्रामीणों ने बताया कि वकील यादव अविवाहित थे और साधु जीवन व्यतीत करते हुए गंगा नदी में स्थित पहाड़ पर रहा करते थे। पिछले दो तीन महीना पूर्व वे अपने गांव में सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे थे। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
