नवगछिया : शराब के साथ पकड़ी गई गाड़ी से एक लाख रुपए नहीं दिलाने पर गोपालपुर थाना के प्रभारी भारत भूषण ने तिनटंगा करारी के युवक सूरज कुमार काे बेरहमी से पीट दिया। युवक के शरीर पर पिटाई के निशान भी हैं। सूरज ने नवगछिया के एससी-एसटी थाना में भारत भूषण के खिलाई मामला दर्ज करने के लिए अावेदन दिया है। सूरज कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि 23 मई की रात 11 बजे चौकीदार ने मुझे आवाज लगाई गई और घर से बाहर बुलाया। बाहर आते ही थाना प्रभारी भारत भूषण दल बल के साथ मौजूद थे। उन्हाेंने बिना नाम-पता पूछे मुझे थाना ले आए और वहां बेरहमी से लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
Total Downloads: 169
थाना प्रभारी कह रहे थे कि जो शराब गाड़ी पकड़ी गई है उससे 1 लाख रुपए दिलवाओ तब तुम्हें छोड़ेंगे। थाना प्रभारी को कई बार बताया कि उसे उस गाड़ी और शराब के संबंध में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन वह लगातार पीटते रहे। सुबह में गांव के मुखिया और सरपंच के आने के बाद थाना से छोड़ा।

परिजनों ने कहा-थाना प्रभारी पर हो कार्रवाई
सूरज के परिजन और गांव वालों का कहना है कि बेवजह किसी को घर से उठाकर ले जाना और मारपीट करना सही नहीं है। गोपालपुर के थाना प्रभारी भारत भूषण पर कार्रवाई हाेनी चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे लाेग ऊपर तक शिकायत करेंगे। जबकि गोपालपुर थाना प्रभारी भारत भूषण का कहना है कि युवक को शराब के मामले में पूछताछ के लिए थाना लाया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया। उसके साथ मारपीट नहीं की है। अब सवाल यह उठता है कि जब थाना प्रभारी ने उसके साथ मारपीट नहीं की ताे उसके शरीर पर पिटाई के निशान क्याें हैं।

