नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के डुमरिया चपरघट पंचायत के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण गोपालपुर प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी ने किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया, उच्च विद्यालय लतरा और मध्य विद्यालय चपरघट का निरीक्षण किया।
मध्य विद्यालय चपरघट में भवन की कमी और चाहरदीवारी नहीं रहने के कारण काफी परेशानी देखने को मिली। उन्होंने बताया कि यहां पर छात्रों नामांकन का पोषक क्षेत्र कम रहने के कारण उपस्थिति ठीक-ठाक थी। लेकिन भवन जर्जर होने के कारण कक्षा 8 तक के बच्चों को पढ़ाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही उच्च विद्यालय लतरा में छात्र नहीं थे। इसकी जांच गुरुवार को किया जाएगा।

