गोपालपुर | थाना क्षेत्र के बुद्धूचक गंगा घाट स्पर संख्या सात के समीप गंगा स्नान करने गए नवल कुंवर के 22 वर्षीय पुत्र अभिजीत कुमार नदी तेज धारा में बह जाने से डूब गया। उसकी तलाश जारी है, घटना शनिवार की सुबह 11:00 बजे दिन की बताई गई है। स्थानीय लोगों ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। स्थानीय लोगों ने गोपालपुर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ मो. फिरोज इकबाल आलम ने बताया कि डूबे हुए युवक की स्थानीय गोताखोर खोज कर रहे हैं, लेकिन अब तक नहीं मिला है। गंगा घाट पर सुरक्षा के लिए चौकीदार को लगा दिया गया है।


अभिजीत गांव के तीन युवकों के साथ गंगा स्नान के लिए घर से निकला था। करीब 11 बजे वह गंगा घाट पहुंचा और स्नान करने लगा। स्नान करने के बाद तीनों निकल रहे थे। इसी दौरान तीनों गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गए। दो युवक किसी तरह बाहर निकल गए, पर अभिजीत बह गया।

