गोपालपुर : थाना क्षेत्र के पचगछिया चौक पर सब्जी खरीद कर पैदल लौट रहे 70 वर्षीय वृद्ध की बाइक ने धक्का मार दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। उनके नाक और मुंह से अधिक रक्तस्त्राव होने लगा।

आसपास के लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पीरपैंती थाना क्षेत्र के शेरमारी बाजार के गोपाल साह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह अपने ससुराल पचगछिया बाजार शादी समारोह में भाग लेने आए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *