नवगछिया। गोपालपुर के विधायक बुलो मंडल को गोपाल गोशाला परिसर में एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की, जबकि मंच संचालन लोजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने किया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक बुलो मंडल ने कहा कि यह जीत उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि एनडीए के समर्पित कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि गोपालपुर क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है और इसके सकारात्मक परिणाम जल्द दिखेंगे।

कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के अलावा सुरेश भगत, चंदेश्वरी सिंह निषाद, विजय ठाकुर सहित एनडीए के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *