नवगछिया स्थित गोपाल गौशाला परिसर में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ की शुरुआत श्रद्धा और भक्ति से भरी भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा घाट ठाकुरबाड़ी से निकाली गई, जो गाजे-बाजे और 51 कलश के साथ गोपाल गौशाला पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया।

यह महायज्ञ 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का आयोजन होगा। अयोध्या से पधारी साध्वी वैष्णवी तिवारी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने में योग मित्रमंडल, महाशिवरात्रि कमिटी नवगछिया तथा बजरंग दल नवगछिया का विशेष सहयोग मिल रहा है।

महायज्ञ के मुख्य यजमान तारकेश्वर गुप्ता और जुली देवी हैं। आयोजन स्थल पर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण कर रहे हैं।

सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के दौरान कथा के साथ-साथ विभिन्न अनुष्ठान, भजन और कीर्तन भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक और धार्मिक वातावरण बना हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *