झंडापुर ओपी पुलिस ने गुरुवार की रात झंडापुर में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर ट्रक ड्राइवर की बाइक, मोबाइल एवं रुपये चोरी करने के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
ओपी प्रभारी ने बताया की गिरफ्तार आरोपी श्रवण कुमार हैं जिसे शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में प्रस्तुत कराने भेजा गया। बता दें की बीते 10 जुलाई को नवगछिया मकंदपुर चौक के समीप गोपी ढाबा के पास सड़क किनारे ट्रक लगाकर सोये ड्राइवर का मोबाइल, रुपये एवं बाइक चोरी कर भाग रहा था।

वहीं लोगों ने दो चोर झंडापुर ओपी क्षेत्र के औलियाबाद के फेकू पासवान एवं इमली चौक झंडापुर के प्रिंस को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उसी मामले में श्रवण फरार चल रहा था।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

