बिहपुर। प्रखंड के मवि पछियारी टोला औलियाबाद के प्रधानाध्यापक सह बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट भागलपुर के जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक ने शिक्षकों के आग्रह पर शनिवार को अपना इस्तीफा वापस ले लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 314
उन्होंने कहा कि शिक्षक साथी का आग्रह टालना मेरे लिए संभव नहीं था। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अनिल जिला संघ के मजबूत स्तंभ है। इस्तीफा वापस लेने पर त्रिपुरारी चौधरी, डॉ. संजय कुमार, जितेंद्र कुार चिंटू, मो.मुश्ताक आलम, रूपेश कुमार, चंद्रभूषण ने खुशी का इजहार किया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
