नवगछिया। कदवा ओपी के खैरपुर बाजार में घरेलू विवाद में भगवान शर्मा ने आक्रोश में अपने ढाई वर्षीय पोते दिव्यांशु कुमार, पोती वैष्णवी कुमारी (4), और पतोहू गायत्री देवी पति सूरज शर्मा पर मछली भूनने वाला गर्म तेल फेंक दिया जिससे तीनों बुरी तरह जल गए। गंभीर अवस्था में तीनों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के बाद दोनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज ले लिए मायगंज अस्पताल भेज दिया गया। वहीं महिला कि स्थिति में सुधार के कारण उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

परिजनों ने बताया कि वृद्ध भगवान शर्मा के घर के आगे धार के पास बासा है। वहीं पर वह गाय पालता था। सोमवार के सवेरे गाय बीमारी से मर गयी। गाय मरने की जानकारी पड़ोसी ने आकर भगवान शर्मा को दी। इस पर वह आग बबूला हो गया कि गाय को देखनेवाला कोई नहीं है। अगर देखरेख होती तो गाय नहीं मरती।


गुस्से में उसी समय जब वह घर गया तो उसकी पतोहू गायत्री देवी मछली तल रही थी। उसके गोद में उसका छोटा बेटा दिव्यांशु था और वैष्णवी बगल में बैठी थी। वृद्ध ने गुस्से में मछली वाली कढ़ाई पतोहू गायत्री देवी के ऊपर डाल दिया जिससे तीनों जल गए। कदवा पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी नहीं होने की बात बताई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *