नवगछिया । गुरुवार को खरीक थाना के तुलसीपुर निवासी 73 वर्षीय राजेंद्र ठाकुर का एटीएम बदलकर ठग ने 2,36,567 रुपये एटीएम से निकाल लिया। इस संबंध में पीड़ित ने नवगछिया थाने में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पीड़ित ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 2:40 बजे में वह पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसा निकालने गया था लेकिन पैसा नहीं निकला। पीछे खड़े एक अज्ञात ने कहा लाइये पैसा निकाल देते हैं, उसे अपना कार्ड दिया। पैसा निकालने के लिए मेरा कार्ड डाला, पैसा नहीं निकलने पर उसने मेरे एटीएम कार्ड जैसा यूको बैंक का रुपे कार्ड दे दिया।
उसी कार्ड से दूसरे बैंक में पैसा निकालने गया तो वहां भी पैसा नहीं निकला। 20 जनवरी को यूको बैंक जाने पर कार्ड बदल जाने व खाते से पैसा निकालने की जानकारी मिली। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।


