खरीक :प्रखंड की खरीक बाजार पंचायत में बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा कर घर बनाने से मना करने पर वार्ड सदस्य को गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
Total Downloads: 161
लेकर उक्त पंचायत के वार्ड 7 के सदस्य धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने खरीक सीओ समेत अन्य अफसरों को आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा व मामले की जांच कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।
आवेदन में लिखा है कि खरीक थाना के पीछे खाता संख्या-3408, खखरा-1823 में 49 डिसमिल सरकारी जमीन है। इसके कुछ हिस्से पर पूर्वी घरारी निवासी दिनेश यादव के दामाद घर बना रहा है। वार्ड सदस्य होने के नाते उसे मना किया तो वह तरह-तरह की धमकी देते हुए कहा कि अगर दोबारा आया तो गोली मार देंगे। वार्ड सदस्य ने शीघ्र मामले की जांच कर सीओ से काम रोकवाने की मांग की है।

अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। बता दें कि खरीक सीओ, राजस्व कर्मचारी और अंचल अमीन की उदासीनता के कारण प्रखंड में व्यापक पैमाने पर दबंगों ने बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा कर रखा है।
